उत्तराखंड

देहरादून: UKSSSC भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 72.62% अभ्यर्थी हुए शामिल

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। यह परीक्षा राज्य के सभी 13 जिलों के 449 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई।

आयोग के अनुसार परीक्षा के लिए 1 लाख 54 हजार 603 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1 लाख 14 हजार 635 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए, जबकि करीब 83 हजार 254 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 72.62 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

यह भर्ती परीक्षा पहले निरस्त हो चुकी थी, इसलिए इस बार आयोग ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और एआई आधारित कैमरे लगाए गए थे। आयोग के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लाइव निगरानी की गई। साथ ही आईटी विशेषज्ञों की टीम भी पूरे समय निगरानी में लगी रही।

सभी अभ्यर्थियों की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की गई और बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

परीक्षा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में पुलिस के नोडल अधिकारी तैनात किए गए थे। मुख्य सचिव और पुलिस मुख्यालय स्तर से भी सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
आयोग ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *