एबीवीपी ने लालकुआं इकाई का किया विस्तार, दीपांशु पांडेय नगर अध्यक्ष व गोविंद कुमार बने नगर मंत्री


लालकुआं।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त करते हुए लालकुआं नगर एवं लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। रविवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित विशेष बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही नए पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई।
बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित अभिमन्यु ओझा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आंदोलन है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित इकाई छात्र हितों की रक्षा करते हुए परिसर में सकारात्मक और रचनात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी।

*नगर इकाई को सौंपी गई जिम्मेदारियां*
बैठक में सर्वसम्मति से *दीपांशु पांडेय (शिक्षक) को लालकुआं नगर अध्यक्ष तथा *गोविंद कुमार (गोलू)* को नगर मंत्री नियुक्त किया गया।
नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी *दीपेश जीना* एवं *अमित कुमार* को दी गई, जबकि *रॉकी यादव, करन दुमका* और *अभिषेक अग्रहड़ी* को नगर सह-मंत्री मनोनीत किया गया।
*आयाम प्रमुखों की भी हुई घोषणासंगठन के विभिन्न आयामों के तहत*—
* *अभिषेक यादव — नगर सोशल मीडिया प्रमुख*
* *नेहा बोरा — नगर राष्ट्र कला मंच संयोजक*
* *रीया आर्य — नगर एसएफएस (SFS) संयोजक*
* *दिया रजवार — नगर ‘खेलो भारत’ संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।*
*एलबीएस महाविद्यालय इकाई का भी गठन*
नगर इकाई के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) महाविद्यालय इकाई का भी गठन किया गया। इसमें सावन मेहता को कॉलेज इकाई अध्यक्ष तथा हिमांशु कुन्याल को कॉलेज मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, संगठन को तहसील स्तर पर मजबूती देने के लिए सचिन फुलारा को तहसील संयोजक बनाया गया।
*संगठन मंत्र के साथ किया मार्गदर्शन*
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन मंत्र दिया और छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




