उत्तराखंड

2027 चुनावी रण का शंखनाद! राहुल गांधी कल अल्मोड़ा में भरेंगे हुंकार, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचेंगे।

राहुल गांधी अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसे कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है।

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनसभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि यह जनसभा प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देने का काम करेगी।

रैली की तैयारियों की निगरानी के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार संगठनात्मक बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। पार्टी का लक्ष्यख अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर सके।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी का यह दौरा उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में अब सभी की नजरें अल्मोड़ा की इस जनसभा पर टिकी हुई हैं, जहां राहुल गांधी केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के साथ-साथ आगामी चुनावी रणनीति पर भी बड़ा संदेश दे सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *