उत्तराखंड

बागेश्वर में सनसनीखेज वारदात: स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। विद्यालय जा रहे एक प्रधानाचार्य की उसी स्कूल के क्लर्क ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शिक्षा विभाग और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क का प्रधानाचार्य के साथ वेतन संबंधी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उसने रास्ते में प्रधानाचार्य पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles