उत्तराखंड

उत्तराखंड स्वास्थ्य महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन जिलों में नए CMO तैनात

खबर शेयर करें -

* *स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जवाबदेही बढ़ाने के लिए शासन का बड़ा कदम, स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए आदेश*

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए शासन ने सात जनपदों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती की है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रशिम पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी गढ़वाल में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी गढ़वाल में डॉ. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन का मानना है कि इन नियुक्तियों से संबंधित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, चिकित्सा व्यवस्थाओं के संचालन और जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार के साथ आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को स्वास्थ्य महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इससे दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *