उत्तराखंड

आईटीबीपी की 34वीं बटालियन हल्दूचौड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 का भव्य आयोजन — जवानों, अधिकारियों व परिवारों ने देशभक्ति की दौड़ में दिखाया जज़्बा

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ (नैनीताल):
भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे के प्रतीक राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 34वीं बटालियन, हल्दूचौड़ में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों, जवानों, हावा सदस्यों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जवानों ने ली एकता की शपथ और देशभक्ति का संकल्प:

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुई, जहाँ सभी पदाधिकारियों ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
सेनानी श्री बिष्ट ने कहा कि “आईटीबीपी के हर जवान के दिल में अखंड भारत की भावना बसती है, और आज का दिन उस भावना का उत्सव है।”

जवानों ने दिया संदेश ,‘एकता दौड़’ से गूंजा परिसर:

उप सेनानी श्री संजय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर 05 किलोमीटर लंबी “एकता दौड़” का शुभारंभ किया।
दौड़ में भाग लेने वाले जवानों, पदाधिकारियों और परिवारों ने अपार उत्साह दिखाया। विजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आईटीबीपी के जवानों के परिवारों और बच्चों ने भी बढ़ाया गौरव:

कार्यक्रम में हावा सदस्यों और बच्चों के लिए भी एकता दौड़ व मार्च पास्ट का आयोजन हुआ।
राष्ट्रभक्ति के गीतों और नारे से पूरा परिसर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के स्वर में गूंज उठा।

राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश:

यह दिन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने देश के 562 रियासतों को जोड़कर एक भारत की नींव रखी थी।
आईटीबीपी के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि –

> “भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है, और यही हमारे राष्ट्र की पहचान है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जयघोष के साथ हुआ। पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
इस आयोजन ने न केवल जवानों में जोश भरा बल्कि समाज में भी यह संदेश दिया कि –
एकजुट भारत ही मजबूत भारत है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *