Breaking Newsउत्तराखंड

नैनीझील में मिला अज्ञात शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब माल रोड स्थित जूबीस किचन के सामने नैनीझील में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सफेद रुमाल, गुटखा और ₹15 नकद बरामद हुए, लेकिन कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने शव को सुरक्षित रखकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि निर्धारित समय तक पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपडेट: उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत की वजह और परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फोटोसोर्स:- सोशल मीडिया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *