Breaking Newsउत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- NEET विवाद व जंतर मंतर पर हो रहे विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा! क्या अब शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव? पूरी खबर पढ़िए।

खबर शेयर करें -

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को सौंपा त्यागपत्र

** देशभर में छात्रों के विरोध और NEET-UG विवाद के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम।**

नई दिल्ली। देश की राजनीति और शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि हाल के घटनाक्रमों से वे बेहद व्यथित हैं और छात्रों के भविष्य को किसी भी तरह की राजनीतिक या कानूनी उलझनों से बचाने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्र आंदोलन तेज हो गया था। कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए और विपक्ष लगातार उनकी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा था।

इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने हमेशा छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी देश तथा युवाओं की सेवा करते रहेंगे। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले फैसले और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर टिकी हुई है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles