उत्तराखंड

एनडी तिवारी के सौवें जन्मदिन व पुण्यतिथि पर जनसेवकों ने छोड़ी राजनीति की सीमाएं, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

लालकुआं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तराखंड के जननायक स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी के 100वें जन्मदिन और पुण्यतिथि पर लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ में श्रद्धा और संकल्प से भरे वृहद कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर सभी दलों के जनसेवक एक मंच पर आए और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तिवारी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

हल्दूचौड़ के डूंगरपुर पंचायत घर में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने तिवारी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तिवारी जी राजनीति के विशाल वटवृक्ष थे — जिन्होंने हमेशा जनता की भावनाओं को सर्वोपरि रखा।

वहीं बिंदुखत्ता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने तिवारी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि “बिंदुखत्ता का अस्तित्व तिवारी जी की दूरदृष्टि का प्रतीक है।”
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *