उत्तराखंड

उत्तराखंड:- कल इस जिले के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के रेड/ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

खबर शेयर करें -

20 जुलाई (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश।

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 20 जुलाई 2026 के लिए जारी ऑरेंज/रेड अलर्ट और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी नैनीताल ने जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 20 जुलाई (सोमवार) को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। यह निर्णय लगातार हो रही बारिश, नदियों-नालों के बढ़ते जलस्तर, भूस्खलन और संभावित आपदा के खतरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है।
हालांकि, नैनीताल नगर क्षेत्र के आवासीय (रेजिडेंशियल) शिक्षण संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्रों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles