उत्तराखंड

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: थानो स्थित मस्जिद परिसर किया सील

खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून के थानो क्षेत्र में सोमवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक मस्जिद परिसर को सील कर दिया। कार्रवाई से पहले एमडीडीए ने 27 मई को मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी किया था, जिसके अनुपालन में टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिसर को सील किया।

कार्रवाई के दौरान मस्जिद से जुड़े लोगों और स्थानीय निवासियों ने विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि इससे पहले मस्जिद परिसर में बने एक कमरे को सील किया गया था। उनके अनुसार यह कमरा वर्ष 2023 में अल्पसंख्यक विभाग की स्वीकृति के बाद इमाम के आवास के लिए पेयजल विभाग द्वारा निर्मित कराया गया था। हालांकि भवन का नक्शा स्वीकृत न होने के कारण रमज़ान से करीब तीन माह पहले उसे सील कर दिया गया था।

मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि हाल ही में जारी नोटिस में केवल 20×40 फीट क्षेत्र को सील करने का उल्लेख था, जबकि सोमवार को पूरी मस्जिद और पूरे परिसर को सील कर दिया गया। भूमि के स्वामित्व का दावा करने वाले दिलशाद ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले यह जमीन मस्जिद के लिए दान की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि एमडीडीए ने पूरे परिसर को सील करने की कार्रवाई क्यों की।

एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद के सभी कमरों के साथ मुख्य प्रवेश द्वार पर भी सील लगा दी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *