उत्तराखंड

नैनीताल (कुमाऊं):-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे नैनीताल इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग।

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 28 सितंबर को एक दिवसीय नैनीताल जनपद दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रातः 09:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वाह्न 10:40 बजे अस्थायी हेलीपैड, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी नैनीताल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक विद्यालय में आयोजित ‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में भाग लेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 01:45 बजे नैनीताल से हेलीकॉप्टर द्वारा पुनः देहरादून लौटेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *