उत्तराखंड

उत्तराखण्ड: SIR अभियान में 13 BLO ने बनाया रिकॉर्ड, महज 8 दिन में पूरा किया गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत 8 जून से शुरू हुए कार्य में कई बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 7 जनपदों के 13 BLO ने मात्र 8 दिनों के भीतर गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर मिसाल पेश की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने समय से पूर्व कार्य पूर्ण करने वाले सभी 13 BLO को बधाई देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि SIR अभियान में तैनात सभी कार्मिक पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

पहले चरण में कार्य पूरा करने वालों में अल्मोड़ा जनपद के रमेश पुजारी और पुष्पा देवी, चमोली के पान सिंह नेगी और हरीश नैनवाल, देहरादून की मीनाक्षी रावत तथा पौड़ी गढ़वाल के गब्बर सिंह, संगीता रावत और विजय बिष्ट शामिल हैं।

इसके अलावा पिथौरागढ़ से कर्ण बहादुर कार्की और जानकी चंद, रुद्रप्रयाग से उषा रावत एवं निर्मला देवी तथा टिहरी गढ़वाल से सुमन ने भी निर्धारित समय से पहले गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीद जताई कि इन अधिकारियों की कार्यशैली अन्य BLO के लिए भी प्रेरणा बनेगी और SIR अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *