Breaking Newsउत्तराखंड

देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं — पुलिस परिवारों को सौगातें, रिक्त पदों पर होगी पदोन्नति

खबर शेयर करें -

देहरादून।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस राज्य की सुरक्षा की रीढ़ है और सरकार उनके कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं —

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर उत्तराखण्ड पुलिस के सभी कार्मिकों को मिलेगा विशेष “रजत जयंती पदक”

आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹100 करोड़ पुलिस कर्मियों के आवास निर्माण के लिए जारी किए जाएंगे

एसडीआरएफ के जवानों के लिए भवाली, ढालमल्ला, नैनीडांडा, घनसाली और सतपुली में 5 नई बैरकों का निर्माण होगा

पुलिस कल्याण निधि को बढ़ाकर ₹2.50 करोड़ से ₹4.50 करोड़ किया गया

रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस बलों पर है। बीते वर्ष देशभर में 186 पुलिस और अर्धसैनिक कर्मियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड पुलिस के 4 वीर सपूत भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को अधिक सक्षम, संसाधनयुक्त और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *