उत्तराखंड

आईटीबीपी 34वीं वाहिनी में रक्तदान शिविर का आयोजन, हिमवीर जवानों ने किया महादान

खबर शेयर करें -

लालकुआँ: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की हल्दूचौड़ स्थित 34वीं वाहिनी में सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट राजेश कुमार जोशी के नेतृत्व में वाहिनी चिकित्सालय में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में हिमवीर जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर अपने नैतिक दायित्व का परिचय दिया। जवानों ने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर कमांडेंट राजेश कुमार जोशी ने कहा कि आईटीबीपी केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने मानवीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से विश्व बंधुत्व और सामाजिक एकता के मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है तथा यह अभियान समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

रक्तदान अभियान के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आईटीबीपी 34वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार जोशी और सभी हिमवीर जवानों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान द्वितीय कमान हेमंत कुमार, उप सेनानी संजय तिवारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर (उप सेनानी), सहायक सेनानी हयात सिंह, सहायक सेनानी एवं एमओ डॉ. आयरिश मैथ्यू, सूबेदार रश्मी रंजन, निरीक्षक दुर्वेश यादव, स्टाफ नर्स महेश, मेडिकल स्टाफ सहित सैकड़ों हिमवीर जवान मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *