उत्तराखंड

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का जश्न, सीओ अमित कुमार सैनी बने ASP, सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस में सोमवार को पदोन्नति का उल्लास देखने को मिला। पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सीओ अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) तथा उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत होने पर कंधों पर नए सितारे और अलंकार लगाकर सम्मानित किया।

समारोह में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए दायित्वों के साथ दोनों अधिकारी जनसेवा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

*अमित कुमार सैनी का रहा उत्कृष्ट सेवाकाल*

वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी ने ऊधम सिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर और काशीपुर के अलावा चमोली जिले में सीओ कर्णप्रयाग और चमोली के रूप में सेवाएं दी हैं।

नैनीताल जनपद में उन्होंने भवाली, लालकुआं, रामनगर और हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में क्षेत्राधिकारी रहते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें दो बार सराहनीय सेवा सम्मान पदक भी मिल चुके हैं।

*सुनील बिष्ट बने निरीक्षक*

उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सुनील बिष्ट ने नैनीताल से पहले ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्यशैली के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं*

समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ (यूटी) अंकित थपलियाल, सीओ (यूटी) विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति समारोह के दौरान पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल रहा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *