Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम धामी का सख्त संदेश — “उत्तराखंड की पहचान से कोई खिलवाड़ नहीं,, हल्द्वानी वासियों को दी सिटी बस की सौगात।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली से पहले शहरवासियों को बड़ी सौगात दी।
सीएम ने 6 नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के शुरू होने से शहर में लोगों को बेहतर, सस्ती और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर सीएम धामी ने राज्य में बदलते जनसंख्या संतुलन और बाहरी प्रभाव को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा —

> “उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और जनसंख्या संतुलन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”


मुख्यमंत्री ने सभी डीएम (जिलाधिकारियों) को सख्त निर्देश दिए हैं कि —

अपात्र लोगों की पहचान की जाए,

सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

सीएम धामी ने कहा कि जो लापरवाही पहले हुई, उसकी भरपाईऐ अब सख्ती से होगी।

मुख्यमंत्री का साफ संदेश —
“राज्य की मूल पहचान और संतुलन को बिगाड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।”

अब देखना होगा कि प्रशासन इस दिशा में कितनी तेजी से काम करता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *