Breaking News

देहरादून (बड़ी खबर):- इंतजार खत्म! उत्तराखंड की इस बड़ी भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू की तारीख घोषित

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी करते हुए साक्षात्कार (इंटरव्यू) कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

आयोग के अनुसार प्रथम चरण के इंटरव्यू 27 जुलाई 2026 से शुरू होकर 3 सितम्बर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

आयोग ने बताया कि 13 एवं 14 सितम्बर 2025 को आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। इसमें सफल घोषित 406 अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 18 से 21 मई 2026 तक आयोग कार्यालय में पूरी कराई गई।

अभिलेख सत्यापन के बाद 406 में से 328 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण के साक्षात्कार के लिए पात्र पाया गया है। इनके इंटरव्यू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित होंगे।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा (जांच) अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू द्वितीय चरण में कराए जाएंगे, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे साक्षात्कार से संबंधित नवीनतम अपडेट और निर्देशों के लिए आयोग द्वारा जारी सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles