देहरादून- बीजेपी ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश पदाधिकारियों की कि घोषणा, दीपेंद्र कोश्यारी को मिला क्या पद , देखें रिपोर्ट:-

देहरादून न्यूज़ – कुछ समय से उत्तराखंड में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही प्रतीक्षा अब समाप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। संगठन में नई ऊर्जा और जोश भरने के उद्देश्य से पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों के नामों पर मुहर लगा दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार मानती है और यह नई टीम राज्यभर में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
सूत्रों के अनुसार, नई टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को इसमें स्थान दिया गया है।
जल्द ही नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी।







