उत्तराखंड

देहरादून :- बड़ी राहत की ओर कदम: बापूग्राम, चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता के नियमितीकरण पर कैबिनेट का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ऋषिकेश के बापूग्राम, चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता आरक्षित वन क्षेत्र से जुड़े लंबे समय से लंबित मामले में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इन क्षेत्रों के नियमितीकरण (रेगुलराइजेशन) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कैबिनेट ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन और भविष्य की कार्रवाई पर विस्तार से विचार किया। इसके बाद मंत्रिमंडल ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि बापूग्राम, चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता के नियमितीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जाए।
सरकार का कहना है कि यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उठाया जा रहा है, ताकि वर्षों से इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों के हितों का संरक्षण किया जा सके और कानूनी प्रक्रिया के तहत समाधान निकाला जा सके।

बापूग्राम, चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन आरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण नियमितीकरण का मुद्दा कानूनी प्रक्रिया में उलझा हुआ था। अब कैबिनेट के इस फैसले से प्रभावित परिवारों को बड़ी उम्मीद जगी है कि उनके नियमितीकरण का रास्ता जल्द साफ हो सकता है।

सरकार के निर्देश के बाद अब मुख्य सचिव स्तर पर आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles