उत्तराखंड

हल्द्वानी : दीपावली के बाद डीएम रयाल एक्शन में — पूरे जिले में चलेगा सफाई महाअभियान, नगर आयुक्त बनाए गए नोडल अधिकारी, सफाई के बाद फोटो रिपोर्ट देना होगा अनिवार्य!

खबर शेयर करें -

डीएम के निर्देश पर निकायों में मचेगी हलचल — सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा हटाने के लिए टीमों को सख्त आदेश

नैनीताल। दीपावली के बाद शहरों और गलियों में फैले कूड़े-कचरे को लेकर अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी नगर आयुक्त को इस अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि हर निकाय अपने क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करे और कार्य पूर्ण होने के बाद फोटोग्राफिक साक्ष्य सहित रिपोर्ट जिला कार्यालय नैनीताल व निदेशालय को भेजे।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि दीपावली पर्व के बाद पटाखों और सजावट सामग्री से शहरों में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा इकट्ठा हो गया है। इसे तुरंत साफ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे दीपावली के बाद उत्पन्न कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें और नगर निकायों के सफाई अभियान में पूरा सहयोग करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *