उत्तराखंड

लालकुआं:- बीते दिन मामूली सी बात पर दो परिवारों के बीच हुई झड़प, युवती के सिर में मारी ईंट….. देखें वीडियो।

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर में मंगलवार की देर शाम मामूली सी बात पर दो परिवारों के बीच हुई झड़प थोड़ी ही देर में इतनी उग्र हो गई कि लाठी डंडों के साथ-साथ पथराव शुरू हो गया, परिणाम स्वरूप दो युवतियों और उनकी मां समेत कई लोग जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाया गया, और चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

बताते चलें कि मामूली सी बात पर झड़प इस कदर बढ़ गई कि ईट पत्थर तक चल गए, परिणाम स्वरूप दो युवतियां व उनकी मां जख्मी हो गई, जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उपचार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां संजय नगर हाथीखाना निवासी
मोहम्मद इस्माइल की बेटी इल्मा की पड़ोसी दिलशाद की बेटियों से मामूली बात पर बहस हो गयी, देखते ही देखते बात मारपीट में बदल गई, आरोप है कि हसीन जहाँ पत्नी दिलशाद, इनकी पुत्रिया माही खान और अलीना खान ने पथराव कर दिया, पथराव में सानिया उम्र 18 वर्ष का सिर फूट गया इनकी मां नाजो को भी चोटे आ गयी, आसपास के लोगों ने 112 नंबर में कॉल की, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया, और घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उपचार कराया गया तथा कोतवाली में दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *