लालकुआं :- लालकुआँ विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर लालकुआं और बिन्दुखत्ता क्षेत्र मे सेवा और उत्सव का अनूठा संगम मिला देखने को…..

+कार्यकर्ताओं ने रखा उनके दीर्घायु के लिए हवन पूजन।

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाल कुआं स्थित अवंतिका माता मंदिर मे विधायक मोहन सिंह बिष्ट की दीर्घायु की कामना करते हुए पूजन व हवन का कार्यक्रम रखा जिसमें मुख्य यजमान बने विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा ने आहुति दी ।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मोहन सिंह व उनकी पत्नी ने भी हवन में शामिल होकर आहुति दी साथ ही विधायक ने कहा कि वह आज इस मौके पर भावुक हो गए जिस तरह से लालकुआं क्षेत्र की जनता का आज उनके जन्म दिन पर प्यार व सम्मान मिल रहा है कहीं कार्यकर्ता वृक्षारोपण कर रहे हैं तो कहीं रक्तदान शिविर लगाकर जो मुझे प्यार और सम्मान दे रहे हैं उनका मैं आभारी हूं सदैव में अपनी क्षेत्र की जनता के लिए खड़ा हूं।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर पूरे क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर लालकुआं क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विधायक की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए लालकुआं मंडल द्वारा अवंतिका मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया गया तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अपना जन्मदिन एवरग्रीन स्कूल में बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इनका स्वस्थ और शिक्षित रहना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
इसी क्रम में विधायक बिष्ट ने लालकुआं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छोटे बच्चों के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया तथा फल और चॉकलेट भी वितरित की।
हल्दूचौड़ मंडल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया,
जबकि 97 यूनिट रक्तदान कर क्षेत्रवासियों ने मानवता की मिसाल पेश की।
वहीं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि लोकप्रिय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाकर एक सम्मान देने का कार्यकर्ताओं ने किया है।

विधायक डॉ. बिष्ट ने दिनभर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट भी साथ रहीं।
पूरे दिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “डॉ. मोहन सिंह बिष्ट जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान रखा। जन्मदिन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
इस मौके पर हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश खुल्बे, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, अशोक पढ़ालनी, विनोद भट्ट, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री बॉबी संबल, राजकुमार सेतिया, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, संजीव शर्मा, विकास गुप्ता, हरीश नैनवाल, निशा जोशी, चंद्रकला खाती, मुन्नी जीना, कांति कनवाल, हेमा राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिवस मानते कार्यकर्ता।






