उत्तराखंड

ITBP का दमदार एक्शन: 34वीं वाहिनी ने बेरीपड़ाव में चलाया विशाल स्वच्छता अभियान, मंदिर व स्कूल परिसर चमके—हिमवीरों व बच्चों ने भी निभाई बड़ी भूमिका

खबर शेयर करें -

बेरीपड़ाव/हल्द्वानी।
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत आज 9 दिसंबर 2025 को 34वीं वाहिनी ITBP ने बेरीपड़ाव क्षेत्र में एक विस्तृत और प्रभावशाली स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे इलाके में मिसाल पेश की।
अभियान का नेतृत्व श्री अनिल सिंह बिष्ट ने किया, जिसके तहत श्री महालक्ष्मी मंदिर, एवियर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और ITBP के हिमवीरों ने मिलकर पूरे परिसर को स्वच्छता अभियान का केंद्र बना दिया।

अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी श्री हेमन्त कुमार, उप सेनानी श्री संजीव कुमार, सहायक सेनानी श्री शेखर चंद्र पुनेठा, स्कूल प्रशासन और बच्चों ने सक्रिय प्रतिभाग किया।
मंदिर परिसर से लेकर स्कूल तक, हर हिस्से में सफाई का व्यापक अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान 2025 को गति देने और सामुदायिक भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
ITBP अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया—
“स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, राष्ट्रभक्ति है।”

अभियान के बाद पूरा क्षेत्र चमक उठा और ITBP की इस सामाजिक पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *