Breaking News

UKSSSC पेपर लीक मास्टरमाइंड खालिद के घर SIT की दूसरी बार रेड

खबर शेयर करें -

UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद के घर, एक बार फिर SIT पहुंची, SIT ने मास्टरमाइंड खालिद के घर दूसरी बार छापेमारी की है। जिसमें SIT को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, इस दौरान टीम ने खालिद की तीनों बहनों और पिता से कई घंटो तक पूछताछ की। घर से अहम दस्तावेज जब्त कर SIT अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा, कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मध्य नजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की SIT प्रमुख जया बलूनी ने बताया कि खालिद के घर की तलाशी के दौरान परिवार के कुछ सदस्य सुबह मौजूद नहीं थे। उनके बयान दर्ज करने और संभावित दस्तावेजों की जांच के लिए ही टीम दोबारा पहुंची थी।

एसआईटी प्रमुख जया बलूनी ने यह भी बताया कि खालिद की बहन की ओर से अब तक मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, इसलिए आगे भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा।

तलाशी में जो भी संदिग्ध या जरूरी सामग्री मिली है, उसे कब्जे में लेकर आगे की विवेचना में पेश किया जाएगा। साथ ही, जो लोग पहले अनुपस्थित थे, उनसे भी पूछताछ की गई है, जिसमें कुछ अहम जानकारियाँ सामने आई हैं। इन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *