उत्तराखंड

Uttarakhand News: जनहित से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अधिकारियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सीएम धामी ने दी सख्त चेतावनी…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : थराली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि थराली में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर तुरंत संज्ञान लिया गया और तीनों इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है. यह बड़ी लापरवाही का मामला है.

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी जनता के हितों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. विकास कार्यों में ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण के दौरान जो धन बर्बाद हुआ है, उसकी भरपाई वही ठेकेदार करेगा, जिसे पुल निर्माण का टेंडर मिला था. जनता की मेहनत की कमाई की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Related Articles