Breaking Newsउत्तराखंड

हल्द्वानी- MBPG कॉलेज में एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी ने ,NSUI प्रत्याशी को इतने वोटों से दि मात ABVP का फिर से दबदबा बरकरार।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जीत दर्ज की है। एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने एनएसयूआई के उम्मीदवार कमल बोरा को कड़े मुकाबले में हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने 145 वोट से दर्ज की जीत अभिषेक गोस्वामी को मिले 1738 वोट और एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा को मिले 1593 वोट मिले. जीत के बाद अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि यह केवल उनकी जीत नहीं बल्कि पूरे विद्यार्थी परिषद की जीत है।

उन्होंने इसका श्रेय संगठन और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वे कॉलेज में छात्र हितों की रक्षा करेंगे और बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिए काम करेंगे। इस जीत के साथ ही एमबीपीजी कॉलेज छात्र राजनीति में एबीवीपी का दबदबा एक बार फिर कायम हो गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *