Breaking Newsउत्तराखंड

नैनीताल दुग्ध संघ ने आज अपनी 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर डायमंड जुबली कार्यक्रम का किया आयोजन । देखें वीडियो:-

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के 29 हज़ार से अधिक दुग्ध उत्पादकों के समर्पण और मेहनत की कहानी आज एक नए मुकाम पर पहुंची।
राज्य में सबसे अधिक दूध उत्पादन और विपणन करने वाले नैनीताल दुग्ध संघ ने आज अपनी 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर डायमंड जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस भव्य आयोजन में मेयर गजराज बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान दुग्ध संघ की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया, साथ ही एक अहम प्रस्ताव सामने रखा गया –
फरवरी से ₹2 प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव, जिससे दुग्ध उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

इसके अलावा, उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देने और दूध से बनने वाले उत्पाद जैसे घी, मक्खन, दही, पनीर और मिठाइयों की मार्केटिंग को और बेहतर बनाने के लिए भी रणनीति बनाई गई।

“हमारा उद्देश्य है कि स्थानीय उत्पादकों को सीधा लाभ मिले, और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद।”

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष द्वारा दुग्ध संघ का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें उत्पादन, भंडारण, विपणन और किसानों के हित में योजनाओं का ब्यौरा दिया गया।

75 वर्षों की यह यात्रा, सिर्फ दूध उत्पादन की नहीं, बल्कि गांव, किसान और समाज के विकास की कहानी है।
नैनीताल दुग्ध संघ की यह पहल आने वाले वर्षों में दुग्ध क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जगाती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *