Breaking Newsउत्तराखंड

बड़ी खबर: चारधाम यात्रा पर नया ट्रैफिक नियम लागू, रात में नहीं चल सकेंगे यात्री वाहन

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चारधाम यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी पैसेंजर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। प्रशासन का कहना है कि पहाड़ी मार्गों पर रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है, इसलिए यात्रा को नियंत्रित किया जा रहा है।

इसके अलावा दिन के समय चारधाम यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों और मालवाहक वाहनों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को निर्धारित समय के अनुसार ही अनुमति दी जाएगी।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले नए ट्रैफिक नियमों की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित समय का पालन करें, ताकि चारधाम यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।

*मुख्य बिंदु*

* *रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पैसेंजर वाहनों की आवाजाही बंद।*

* *दिन में भारी और मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध।*

* *चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर लिया गया फैसला।*

* *यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील।*

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles