Breaking Newsउत्तराखंड

दीपावली की रात भीषण आग से राख हुआ बावर्ची रेस्टोरेंट, 20 लाख का नुकसान – Video वायरल

खबर शेयर करें -

कोटद्वार (उत्तराखंड)। दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब कोटद्वार–निंबूचौड़ मार्ग पर सिम्मलचौड़ के पास स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में रेस्टोरेंट का पूरा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि आग आसपास के इलाकों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट की फूस की छत आग लगने के कुछ ही मिनटों में धधकने लगी और पूरा ढांचा जल गया।

रेस्टोरेंट स्वामी महेश कोटनाला ने बताया कि दीपावली के कारण रेस्टोरेंट बंद था, लेकिन एक ऑर्डर मिलने पर खाना बनाकर भेजा गया था। कुछ देर बाद आग लगने की सूचना मिली। जब तक वे पहुंचे, तब तक सबकुछ जल चुका था।

प्रारंभिक जांच में आतिशबाजी से निकली चिंगारी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्य बिंदु:

दीपावली की रात बावर्ची रेस्टोरेंट में भीषण आग

करीब 20 लाख का नुकसान, कोई जनहानि नहीं

आतिशबाजी से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका

फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर पाया काबू

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *