Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया विज्ञापन

खबर शेयर करें -

* *डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, सीधी भर्ती के माध्यम से होगा चयन*

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला एवं पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार समूह ‘ग’ के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में डिप्लोमाधारक एवं डिग्रीधारक दोनों प्रकार के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन संख्या उ०चि० से०च० बो०/परी०/16/2025-26/448 दिनांक 03 जून 2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग स्टाफ की कमी को देखते हुए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में घोषित 196 रिक्तियों की संख्या आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व विभाग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।

इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, परीक्षा शुल्क एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां चयन बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *