अन्य प्रदेशराजनीतीराज्य

बंगाल की झालमुड़ी बनी राजनीतिक जश्न का स्वाद, पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर एनडीए नेताओं ने मनाया उत्सव

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गई है। कभी बंगाल की संस्कृति और चुनावी राजनीति का प्रतीक मानी जाने वाली यह लोकप्रिय स्नैक अब राष्ट्रीय राजनीति के बड़े आयोजनों में भी अपनी खास पहचान बना रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के अवसर पर एनडीए नेताओं ने खास अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी झालमुड़ी का स्वाद लिया।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी परोसी। इस दृश्य की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा हो रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल की पहचान मानी जाने वाली झालमुड़ी का इस तरह राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक आयोजन में शामिल होना केवल एक खानपान का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है।

झालमुड़ी लंबे समय से पश्चिम बंगाल की गलियों और राजनीतिक सभाओं में लोकप्रिय रही है। अब प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के जश्न में इसके शामिल होने से यह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

सोशल मीडिया पर भी इस अनोखे जश्न को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे भारतीय सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बता रहे हैं, तो कई इसे राजनीतिक संदेश देने का नया तरीका मान रहे हैं।

फोटो सोर्स:- सोशल मीडिया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *