देशधर्म

महाकुंभ से पहचान बनाने वाली साध्वी हर्षा रिछारिया का बड़ा ऐलान, छोड़ा संन्यास

खबर शेयर करें -

* *प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा का केंद्र बनीं साध्वी हर्षा रिछारिया का वीडियो वायरल, फैसले से संत समाज और सोशल मीडिया में मचा हलचल*

प्रयागराज।

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान अचानक चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने अब धर्म की राह छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हर्षा रिछारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह साफ तौर पर कहती नजर आ रही हैं कि वह अब आध्यात्मिक जीवन को छोड़कर अपने पुराने पेशे में वापस लौटेंगी।

महाकुंभ के दौरान अपनी मौजूदगी, पहनावे और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहीं साध्वी हर्षा रिछारिया ने इस वीडियो में भावुक अंदाज़ में अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने के दौरान उन्हें जिस तरह की परिस्थितियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, उससे वह मानसिक रूप से आहत हुई हैं।

वीडियो सामने आने के बाद हर्षा रिछारिया का यह फैसला साधु-संत समाज के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके निर्णय को निजी स्वतंत्रता से जोड़कर समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे आध्यात्मिक जीवन के प्रति अस्थिरता करार दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ के दौरान हर्षा रिछारिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसके बाद वह अचानक देशभर में चर्चित चेहरा बन गई थीं। अब धर्म मार्ग छोड़ने के उनके इस ऐलान ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है।

फिलहाल, हर्षा रिछारिया के इस फैसले पर धार्मिक संगठनों और संत समाज की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *