उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: ऊर्जा सेक्टर में मेगा फेरबदल, तीनों निगमों में एक साथ बदले बड़े चेहरे

खबर शेयर करें -

यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और परियोजना विंग में बड़े स्तर पर बदलाव, कई शीर्ष अधिकारी पद से हटाए गए

उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऊर्जा सेक्टर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ तीनों प्रमुख निगमों में शीर्ष स्तर पर बदलाव कर दिए हैं। इस फैसले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है—इसे कुछ लोग बड़ा झटका मान रहे हैं तो कुछ इसे सरकार का मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं।

सरकार ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वहीं यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी पद से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी उनके पद से हटाया गया है।

नई व्यवस्थाओं के तहत यूपीसीएल की जिम्मेदारी अब गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है, जबकि यूजेवीएनएल में अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

एक साथ तीनों ऊर्जा निगमों में इस तरह का व्यापक फेरबदल यह संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा सेक्टर में बड़े बदलाव और सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि यह निर्णय कार्यप्रणाली में सुधार, जवाबदेही तय करने और भविष्य की योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इन बदलावों का असर प्रदेश के ऊर्जा प्रबंधन और परियोजनाओं पर किस तरह पड़ता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *