उत्तराखंडराजनीती

“नैनीताल के दौरे पर आए केंद्रीयमंत्री व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा चुनावी ऐलान: बंगाल-केरल-असम में BJP की पूर्ण बहुमत सरकार का दावा, ‘भारत युद्ध नहीं, बुद्ध का देश’”

खबर शेयर करें -

नैनीताल | बड़ी खबर

केंद्रीय लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी नैनीताल दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
मांझी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी विपक्ष ने भाजपा की हार के दावे किए थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने सत्ता में वापसी कर सबको जवाब दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब पूरे देश में दिख रहा है और आने वाले चुनावों में जनता विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा का साथ देगी।

*ईरान-अमेरिका तनाव पर क्या बोले मांझी?*

मध्य पूर्व के हालात पर बयान देते हुए मांझी ने कहा कि भारत हमेशा शांति और संवाद का पक्षधर रहा है। उन्होंने दोहराया कि “भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश है” और प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत पहचान बनी है।

तेल-गैस सप्लाई पर राहत की बात
नैनीताल के बोट हाउस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान मांझी ने कहा कि मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद भारत की तेल और गैस आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को राहत देने की कोशिश की है।

विदेश नीति पर भी बड़ा बयान
मांझी ने कहा कि भारत ने संतुलित विदेश नीति अपनाते हुए इजरायल और ईरान दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों की आवाजाही जारी रहना भारत की कूटनीतिक सफलता का प्रमाण है।

MSME सेक्टर को बताया ‘देश की रीढ़’

लघु, कुटीर और मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर पर जोर देते हुए मांझी ने कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस क्षेत्र में ऊर्जा संसाधनों से ज्यादा मानव संसाधन की जरूरत होती है और इसके जरिए देश में करीब 33 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

*8000 नई इकाइयों की स्थापना का दावा*

अपने मंत्रालय के कामकाज का जिक्र करते हुए मांझी ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद देशभर में करीब 8,000 नई MSME इकाइयां स्थापित की गई हैं। उन्होंने हल्द्वानी में विस्तार केंद्र और रामनगर में प्रस्तावित तकनीकी केंद्र को लेकर भी जानकारी ली और कहा कि संबंधित डेटा जल्द उपलब्ध होगा।

अंत में सख्त चेतावनी

मांझी ने साफ कहा कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है, आपूर्ति सामान्य है और सरकार जमाखोरी करने वालों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *