उत्तराखंड

होली पर यात्रियों को बड़ी सौगात: लालकुआँ–राजकोट साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन, 5 फेरे तय

खबर शेयर करें -

बरेली |

होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने 05045/05046 लालकुआँ–राजकोट–लालकुआँ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 01 मार्च से 30 मार्च 2026 तक कुल 05 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

*लालकुआँ से राजकोट (05045)*

यह होली स्पेशल ट्रेन 01 से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को लालकुआँ से 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, जालोर, भीलड़ी, महेसाणा, सुरेन्द्रनगर और वांकानेर जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी।

*राजकोट से लालकुआँ (05046)*

वापसी में यह ट्रेन 02 से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से 22:30 बजे प्रस्थान करेगी। वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, वीरमगाम, महेसाणा, जोधपुर, जयपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, भोजीपुरा और किच्छा होते हुए यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।

*कोच संरचना*

इस होली विशेष गाड़ी में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—

* *एस.एल.आर.डी. – 02*

* शयनयान श्रेणी – 11

* वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 02

* वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 01

* सामान्य द्वितीय श्रेणी – 04

रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से होली पर्व पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles