बड़ी खबर: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का दामन, 17 अक्टूबर को छपरा से करेंगे नामांकन!

पटना/छपरा। बिहार की राजनीति में अब एंटरटेनमेंट और एंगर का तड़का लगने जा रहा है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब फिल्मी परदे से उतरकर राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, खेसारी लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में छपरा विधानसभा (118) सीट से चुनाव लड़ेंगे।
राजनीतिक गलियारों में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है।
खेसारी लाल यादव, जिनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव (सारण) है, अब जनता के बीच अपनी लोकप्रियता को वोटों में बदलने की तैयारी में हैं।
17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
मिली जानकारी के अनुसार, खेसारी लाल यादव 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को सारण समाहरणालय, छपरा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
खेसारी के नामांकन के दौरान उनके हजारों प्रशंसकों और समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
RJD खेमे में इसे लेकर जोरदार उत्साह है, जबकि विपक्षी दलों में माहौल गरमाया हुआ है।
जनता के बीच जबरदस्त पकड़
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं।
उनके गाने और फिल्में सीधे आम जनता से जुड़ती हैं — किसान, मजदूर, और युवाओं की आवाज़ बनकर।
अब वही छवि उन्हें राजनीति में एक “जनता का उम्मीदवार” बनाकर पेश कर रही है।
विपक्षी खेमे में मचा हड़कंप
छपरा सीट अब हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बदल चुकी है।
RJD ने खेसारी को मैदान में उतारकर विपक्ष को कठिन चुनौती दे दी है।
भाजपा और जदयू दोनों ही इस नए समीकरण से असहज नजर आ रहे हैं, क्योंकि खेसारी की लोकप्रियता और भीड़ जुटाने की ताकत किसी भी स्टार प्रचारक से कम नहीं।
परदे से राजनीति गलियारों तक का सफर
खेसारी लाल यादव का यह कदम सिर्फ चुनावी दांव नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत है।
फिल्मों में “गरीब की आवाज़” बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले खेसारी अब मैदान में उतरकर जनता की असली लड़ाई लड़ने का दावा कर रहे हैं।







