उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर — उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल!15 आईपीएस अधिकारियों के दायित्व बदले, कई को अतिरिक्त प्रभार

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया है। 15 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों से उनके वर्तमान विभागों का प्रभार हटाया गया है, जबकि कई को नई और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

* *प्रमुख बदलाव (IPS Transfer Update):*

विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय का प्रभार हटा।

नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

कृष्ण कुमार वीके से आईजी सीआईडी का पदभार हटाया गया।

मुख्तार मोहसिन को आईजी जीआरपी का दायित्व सौंपा गया।

करण सिंह नग्नयाल को आईजी कारागार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

अरुण मोहन जोशी को आईजी सीआईडी बनाया गया।

नीलेश आनंद भरणे को आईजी पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

सुनील कुमार मीणा से आईजी जीआरपी का प्रभार हटाया गया।

योगेंद्र सिंह रावत को आईजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार।

निवेदिता कुकरेती को डीआईजी एसडीआरएफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

यशवंत सिंह को सेनायक आईआरबी का अतिरिक्त दायित्व।

तृप्ति भट्ट को एसपी फायर सर्विस की जिम्मेदारी मिली।

रामचंद्र राजगुरु को एसपी मुख्यालय बनाया गया।

सरिता डोबाल को एसपी एटीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।

हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार का प्रभार दिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *