उत्तराखंड
हल्द्वानी से बड़ी खबर!रानीबाग–भीमताल रोड पर आधी रात गुलदार की ‘सड़क पर मस्ती’, राहगीर ने मोबाइल में कैद किया पूरा वीडियो

हल्द्वानी। शहर से सटे पहाड़ी इलाकों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही एक बार फिर सुर्खियों में है। बीती रात रानीबाग–भीमताल रोड पर एक गुलदार खुले में बेखौफ घूमता और सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। राहगीर ने इस पूरे नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में गुलदार कुछ देर तक सड़क पर इधर–उधर दौड़ते हुए नज़र आता है। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घबराहट के बावजूद सुरक्षित दूरी बनाकर रखी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से इस मार्ग पर गुलदार व अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार बढ़ी है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और रात के समय वाहनों की गति नियंत्रित कराने की मांग उठाई है।






