उत्तराखंड

इज्जतनगर मंडल से बड़ी खबर: 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक लालकुआं–कासगंज रूट की 6 ट्रेनें रहेंगी निरस्त देखें पुरी खबर:-

खबर शेयर करें -


पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिरचालनिक कारणों से 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कुछ सवारी और एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन निरस्त किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस अवधि के दौरान कुल 6 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जिससे लालकुआं, काशीपुर, रामनगर और कासगंज रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

  • *निरस्त की गई गाड़ियां इस प्रकार हैं:*
    55311 कासगंज–लालकुआं सवारी गाड़ी
    55309 लालकुआं–काशीपुर सवारी गाड़ी
    55305 काशीपुर–रामनगर सवारी गाड़ी
    55306 रामनगर–काशीपुर सवारी गाड़ी
    55310 काशीपुर–लालकुआं सवारी गाड़ी
    15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस
    ये सभी गाड़ियां 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पूर्णतः निरस्त रहेंगी।
    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles