Breaking Newsउत्तराखंड

बड़ी खबर:-उत्तराखंड में अगले माह से शुरू होगी यूटीईटी की प्रक्रिया, सेवारत शिक्षक भी कर सकेंगे आवेदन

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और सेवारत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET)-2026 की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सितंबर 2026 में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि शासन की ओर से यूटीईटी को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सेवारत शिक्षक भी यूटीईटी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी (Teacher Eligibility Test) अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत पदोन्नति पाने और नौकरी में बने रहने के लिए शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना होगा।

इस बार यूटीईटी में डीएलएड (D.El.Ed), बीएलएड (B.El.Ed) और डीएड (विशेष शिक्षा) की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। लंबे समय से इन अभ्यर्थियों और सेवारत शिक्षकों द्वारा यूटीईटी आयोजित कराने की मांग की जा रही थी, जिसे अब शासनादेश जारी होने के बाद मंजूरी मिल गई है।

अब अगले महीने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों और शिक्षकों का इंतजार खत्म होगा। शिक्षा विभाग जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन की विस्तृत समय-सारिणी जारी करेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *