उत्तराखंड

कुमाऊं को बड़ी रेल सौगात: सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं–बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें -

लालकुआं।

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी के मोर्चे पर एक बड़ी और अहम सौगात सामने आई है। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को लालकुआं–बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 05074 को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया। यह ट्रेन शनिवार शाम 5:45 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट के साथ क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • महानगरों से कुमाऊं की कनेक्टिविटी हो रही मजबूत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने बताया कि वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र से मुंबई के लिए तीन, बेंगलुरु के लिए एक, कोलकाता के लिए दो, दिल्ली के लिए चार और भुज के लिए एक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा भी उत्तराखंड से देश के प्रमुख महानगरों के लिए रेल सेवाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुमाऊं क्षेत्र को और बेहतर रेल कनेक्टिविटी देने के लिए प्रयास तेज़ किए जा रहे हैं।

  • वंदे भारत ट्रेन को लेकर भी प्रयास तेज

सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि कुमाऊं क्षेत्र से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस दिशा में भी सकारात्मक निर्णय देखने को मिलेगा।

  • लालकुआं स्टेशन बनेगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

सांसद ने बताया कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। आने वाले समय में लालकुआं रेलवे स्टेशन उत्तराखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनकर तैयार होगा, जहां से देश के कोने-कोने के लिए सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

  • विकास कार्यों का किया उल्लेख

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया और रेल सुविधाओं के विस्तार को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।

  • ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में एडीआरएम मनोज कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा, सीडीओ प्रकाश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ट्रेन के शुभारंभ के बाद सांसद अजय भट्ट ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं।
फोटो परिचय:

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट एवं अन्य जनप्रतिनिधि।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *