उत्तराखंड

25 फरवरी को कैबिनेट में आएगा बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव, विधायक बोले – “शुरू हमने किया, पूरा भी हम ही करेंगे”

खबर शेयर करें -

लालकुआं। संवाददाता

दशकों से लंबित बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। 25 फरवरी को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट बैठक में बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने संबंधी प्रस्ताव पेश किया जाएगा। यह जानकारी लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में प्रस्ताव से जुड़े सभी तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रस्ताव से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर इसे प्रभावी रूप से कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही मांग को अंतिम रूप दिया जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, सचिव वन सी. रविशंकर, एचओएफएफ रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव वन कल्याणी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ नेता कुंदन चुफाल, जगदीश पंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नैनीताल प्रकाश आर्या, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष बोरा और पूर्व सैनिक कैप्टन सुंदर सिंह खनका भी बैठक में शामिल हुए।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाना उनका संकल्प है।

उन्होंने बताया कि निर्वनीकरण (डिनोटिफिकेशन) का प्रस्ताव पहली बार कैबिनेट में लाया जा रहा है और इसे हर हाल में पारित कराया जाएगा।

उन्होंने दो टूक कहा, “शुरू हमने किया है, पूरा भी हम ही करेंगे।”

अब 25 फरवरी की कैबिनेट बैठक पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं, जहां इस ऐतिहासिक प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *