उत्तराखंड

ब्रेकिंग | हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला सुप्रीम कोर्ट में LIVE सुनवाई में अभी तक की कुछ मुख्य बातें। देखें पूरी खबर:-

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि “आप सार्वजनिक भूमि पर ऐसे दावा कर रहे हैं, जैसे मालिकाना हक हो, जबकि आप अनाधिकृत तरीके से रह रहे थे।”

कोर्ट में क्या हुआ?

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दलील दी कि कोविड काल के आसपास एकपक्षीय आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद इस मामले में अपील दाखिल की गई।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस प्रकरण में विस्तृत आदेश दे चुका है और पुनर्वास की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे।CJI ने रेलवे की ओर से पेश अधिवक्ता ऐश्वर्या भाटी से पूछा कि क्या प्रभावित परिवारों के लिए कोई वैकल्पिक प्रस्ताव है?CJI ने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी परिवारों को आवास उपलब्ध कराना क्या असंभव है?इस पर रेलवे की ओर से जवाब दिया गया कि रेलवे के पास सीमित भूमि है, बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है और भविष्य में विस्तार (एक्सटेंशन) की भी आवश्यकता है।

🔹 बनभूलपुरा में माहौल

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच बनभूलपुरा क्षेत्र में दुआओं का दौर शुरू हो गया है।स्थानीय लोग अल्लाह से रहमत और राहत की उम्मीद में प्रार्थना कर रहे हैं। पूरे इलाके में बेचैनी और इंतजार का माहौल है।

सुप्रीम कोर्ट की अगली टिप्पणी और आदेश पर टिकी हैं हजारों लोगों की निगाहें।

अपडेट के लिए बने रहिए…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *