Breaking Newsउत्तराखंडमनोरंजन

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने पूरे किए 41 साल —बॉलीवुड अभिनेत्री सपना चौधरी ने झूमाया लालकुआं, सेंचुरी परिवार ने मनाया जश्न-ए-उत्सव, देखिए वडियो:-

खबर शेयर करें -

लालकुआं।
लालकुआं की पहचान बन चुकी सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने अपनी स्थापना के गौरवशाली 41 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में शनिवार को सेंचुरी के घनश्याम धाम स्टाफ कॉलोनी ग्राउंड में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे सेंचुरी परिवार ने उत्सव की तरह भाग लिया।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं हरियाणवी डांसिंग क्वीन और बॉलीवुड अभिनेत्री सपना चौधरी, जिन्होंने अपने एक से बढ़कर एक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। सपना चौधरी के मंच पर आते ही पूरा मैदान तालियों और उत्साह के शोर से गूंज उठा। दर्शक झूमते नजर आए और माहौल मानो किसी मेले जैसा हो गया।

सिर्फ सपना चौधरी ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय कलाकारों ने भी अपनी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लोकनृत्य, समूह नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने शाम को यादगार बना दिया। पूरा कार्यक्रम पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया, जहां सेंचुरी परिवार के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में सेंचुरी के सीईओ अजय गुप्ता ने कहा कि —

“सेंचुरी सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि एक परिवार है। बीते 41 वर्षों में हमने उत्पादन और गुणवत्ता में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं, लेकिन हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे कर्मचारी हैं। हम हर साल इस आयोजन के माध्यम से अपने सेंचुरी परिवार को एक मंच पर लाकर उनके उत्साह और एकजुटता का जश्न मनाते हैं। हमारा लक्ष्य केवल उद्योग की प्रगति नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्मिक की सामाजिक और आर्थिक उन्नति है।”

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने अपनी स्थापना से अब तक लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों में रोज़गार, औद्योगिक विकास और सामाजिक सरोकारों की दिशा में बड़ा योगदान दिया है। आज सेंचुरी न केवल उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

रंग-बिरंगी लाइटों, सजे मंच और उमंग से भरे चेहरों के बीच जब सेंचुरी परिवार एक साथ दिखाई दिया, तो यह नज़ारा एकता, मेहनत और गर्व की कहानी बयां कर रहा था।
सेंचुरी परिवार ने इस 41 साल की उपलब्धि को ‘जश्न-ए-सेंचुरी’ के रूप में मनाया — जिसमें भावनाएं, संगीत, संस्कृति और परिवार सब कुछ एक साथ जुड़ा दिखा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *