उत्तराखंडराज्य

वायरल लेटर पर सीएम धामी की सख्ती — टिहरी डीपीआरओ का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द, जांच के निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादून।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिहरी गढ़वाल के जिला पंचायतराज अधिकारी (DPRO) द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

वायरल पत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मकान नंबर प्लेट लगाने, शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कार्यों को बाहरी एजेंसी से कराने की बात कही गई थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया था।

मुख्यमंत्री ने मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 करोड़ रुपये तक के सभी सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनहित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या बाहरी प्रभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


🔸 मुख्य बिंदु :

मुख्यमंत्री धामी ने लिया वायरल लेटर का संज्ञान

टिहरी डीपीआरओ का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द

10 करोड़ तक के कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता

जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

सरकार पारदर्शिता और जनहित के लिए प्रतिबद्ध

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *