उत्तराखंड

शीतलहर का कहर: हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर में प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद

खबर शेयर करें -

नैनीताल

जनपद नैनीताल में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र में संचालित सभी प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों को दो दिनों के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश दिनांक 16 जनवरी 2026 और 17 जनवरी 2026 को रहेगा। आदेश में कहा गया है कि शीतलहर की स्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

*आदेश के मुख्य बिंदु:*

अवकाश सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1–5) पर लागू होगा

सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे
संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा

प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सूचना समय पर विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles