देहरादून ब्रेकिंग : उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय — जल्द जारी होगी जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची, सैलजा-माहरा-आर्य-रावत की बंद कमरे में रणनीतिक बैठक!

देहरादून — उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज़!
कांग्रेस संगठन में अब बड़ा बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अगुवाई में हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देने पर सहमति बन गई है।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार, चर्चा के केंद्र में जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनता से जुड़ाव को मज़बूत करने की कार्ययोजना रही।
बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, जनता के बीच कांग्रेस की सक्रियता, और बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन व भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा —
“जनता आज बदलाव चाहती है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़कों से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेगी।”
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने संकेत दिए कि नई संगठनात्मक टीम जल्द घोषित की जाएगी, जिसमें युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
🔹 सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश नेतृत्व से अंतिम मंज़ूरी के बाद अध्यक्षों की सूची कभी भी जारी हो सकती है।
🔹 कांग्रेस में अब नए चेहरों के आने और संगठन में नई जान फूंकने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
उत्तराखंड कांग्रेस के पुनर्गठन से पहले राजनीतिक तापमान चढ़ना तय — सभी की नज़रें अब हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं!






