देहरादून : उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव

देहरादून । उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण शाखाओं जैसे अपराध एवं कानून व्यवस्था, CID, यातायात, SDRF, PAC, दूरसंचार और कुमाऊं परिक्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं।
*प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:*
*विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक (P&M) के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।*
* *रिद्धिम अग्रवाल को कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/ CCTNS/SCRB नियुक्त किया गया है।*
* *कृष्ण कुमार वी.के. को पुलिस महानिरीक्षक यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।*
* *नीलेश आनंद भरणे अपने वर्तमान दायित्वों पर यथावत बने रहेंगे।*
*अनंत शंकर नाकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, CID बनाया गया है।*
*सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, PAC तथा सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।*
* योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक SDRF नियुक्त किया गया है।
* *निवेदिता कुकरेती कुमार को SDRF से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।*
* *वरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/P&M बनाया गया है।*
*शासन ने दिए निर्देश*
शासन की ओर से सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश की कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, यातायात और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








