**धामी कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, पहले श्रद्धांजलि फिर बड़े फैसले, सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर**

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की शुरुआत एक शोक प्रस्ताव के साथ हुई।
बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी और प्रख्यात निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, जसपाल राणा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शानदार उपलब्धियों से उत्तराखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया तथा खेल जगत में एक नई पहचान स्थापित की।
श्रद्धांजलि के बाद कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हुई, जिसमें जनहित, विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा जारी रही। माना जा रहा है कि बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार कर सरकार कई बड़े निर्णय ले सकती है। प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हाल ही में मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद राज्य सरकार की कार्यशैली में तेजी देखने को मिली है। विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस फैसले लिए जा सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। इसी कारण विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ आम जनता को राहत देने वाले निर्णयों पर भी विशेष फोकस रहने की संभावना है। सरकार की कोशिश विकास कार्यों को नई गति देने और लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान निकालने की है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बुनियादी ढांचा विकास, रोजगार, निवेश और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नई योजनाओं, नीतिगत संशोधनों और विभिन्न विभागों में सुधार संबंधी प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है।
प्रदेश में सरकार और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां संगठन आगामी चुनावी रणनीति को लेकर सक्रिय है, वहीं सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता तक अपनी पहुंच मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को चुनाव पूर्व सरकार के रोडमैप के रूप में भी देखा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के विभिन्न वर्गों को साधने और विकास कार्यों को नई दिशा देने के लिए कुछ नई घोषणाएं कर सकते हैं। हालांकि अंतिम तस्वीर कैबिनेट बैठक समाप्त होने और आधिकारिक निर्णय सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
फिलहाल पूरे प्रदेश की निगाहें सचिवालय में चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हुई हैं और सभी को इंतजार है कि धामी सरकार जनता को कौन-कौन सी नई सौगात देती है।






